Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत युवक पर मारपीट

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत युवक पर मारपीट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों ने स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। यहां पिछले कुछ महीनों से लगातार वारदातें हो रही हैं, खासकर चाकूबाजी और नशेड़ी तत्वों की समस्या ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। हाल ही में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक राजीव और उसकी बुजुर्ग मां के साथ जबरन मारपीट की।

राजीव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह गाड़ी से घर लौट रहे थे, जब गेट बंद देख कुछ लड़कों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और समिति का गेट बंद करने को लेकर नाराजगी जताते हुए उनके साथ हाथापाई की। राजीव अपनी मां को बताने के बाद जब उनकी मां बातचीत के लिए गईं, तो उनके साथ भी मारपीट और हाथापाई की गई।

राजीव ने बताया कि ये सभी नशे के आदि युवक आसपास के इलाके के ही हैं, जो रोजाना समिति के गेट पर बैठकर गांजा, शराब और अन्य नशे करते हैं। वे लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं, महिलाओं के साथ अशिष्ट भाषा बोलते हैं और गाली गलोज करना उनकी आदत बन गई है। इनकी वजह से कई लोग अपने घर बेचकर दूसरी जगह चले गए हैं।

पीड़ित परिवार ने मामला सीलमपुर थाना पुलिस को शिकायत के तौर पर दर्ज कराया है, लेकिन इलाके के लोग और परिवार अब भी पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस स्थिति ने इलाके में भय और असहजता बढ़ा दी है, जहां नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का तांडव जारी है और स्थानीय प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img