उत्तर प्रदेश, नोएडा: बैरियर तोड़ने के आरोपी बस चालक को भेजा जेल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। टोल प्लाजा बैरियर तोड़कर कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी बस चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बस चालक की पहचान माधव सिंह निवासी ग्राम खेडिया थाना खंदौली आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की बस को भी जब्त किया है।
13 मई को एक बस का चालक मथुरा टोल प्लाजा पर बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गया था। सूचना मिलने पर जेवर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने यहां भी रफ्तार कम करने के बजाय बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारियों के ऊपर बस चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने किसी तरह जान बचाई। यह पहली बार नहीं था जब उक्त बस चालक ने इस तरह की हरकत की। आरोप है कि 11 मई को भी उसी चालक ने आगरा, मथुरा और जेवर टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर बस को तेज रफ्तार में भगाया था। मामले में जेवर टोल प्लाजा कंट्रोलर श्रीनिवास ने जेवर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार जेल भेजा है। बस में सवारी भी थी। जांच में पता चला है कि आरोपी सहायक था। बस का चालक कोई दूसरा था।

मैं तो ऐसे ही बस चलाता हूं, जो सामने आएगा मरेगा
कंट्रेलर ने बताया कि उन्हें मथुरा टोल से सूचना मिली कि बस का चालक तेजी व लापरवाही से लेकर बस आ रहा है। टोल कर्मचारियों को बस को जेवर टोल पर रुकवाने को कहा। कर्मचारियों ने बस के आगे जेवर टोल पर बैरियर लगाकर रुकवा लिया था। बस चालक से टोल कर्मचारियों ने पूछा कि तुमने बूम बैरियर क्यों तोड़ा। आरोप है कि बस चालक ने टोल कर्मचारियों को गाली देते हुए कहा कि वह बस को ऐसे ही चलाता है। बस के सामने जो आएगा वो मरेगा। इतना कहते हुए उसने बस आगे बढ़ा दी और बैरियर को तोड़ता हुआ निकल गया। टोल कंट्रोलर और कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर मुश्किल से जान बचाई।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img