उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कायाकल्प कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के सभी राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कायाकल्प एवं निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में करायें जा रहे कायाकल्प एवं निर्माण कार्यों कि समीक्षा बैठक हुई।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने डीएम को वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 व 2025-26 में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में दीवार छत, फर्श खिड़की दरवाजे की मरम्मत, विद्यालय की रंगाई पुताई, शौचालय पेयजल से संबंधित मरम्मत कार्य एवं अतिरिक्त कक्ष कक्षाएं, प्रयोगशाला, मल्टीपरपज हॉल, पुस्तकालय कक्ष व खेल के मैदान के निर्माण के संबंध में वर्तमान तक की गई प्रगति की जानकारी दी। उक्त सभी जानकारी मिलने पर डीएम ने कायाकल्प एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग, यूपीपीसीएल तथा आरईडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में कायाकल्प एवं निर्माण से संबंधित जो कार्य सौंपे गए हैं, उनको निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ किया जाए, साथ ही विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि उपरोक्त कार्य के लिए शासन से यथाशीघ्र शेष धनराशि को भी अवमुक्त करने के लिए पत्र प्रेषित किया जाए, ताकि सभी कायाकल्प एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा कराया जा सके। जिससे स्कूलों में पठन-पाठन के लिए बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। डीएम ने बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से कहा कि स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखा जाए। इसके लिए विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक निर्धारित कराई जाए एवं उसमें सभी विद्यालय अपने-अपने स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को लेकर की गई गतिविधियों के संबंध में पावर प्रजेंटेशन तैयार करते हुए बैठक में उपस्थित हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग, यूपीपीसीएल, आरईडी विभाग के अधिकारी तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img