Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कई स्विमिंग पूलों पर हो सकता है एक्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कई स्विमिंग पूलों पर हो सकता है एक्शन
जिले में डूब क्षेत्र में अवैध रूप से स्विमिंग पूल की बाढ़ आ रही है। इसको लेकर विभाग कार्रवाई की याेजना बना रहा है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में डूब क्षेत्र में अवैध रूप से स्विमिंग पूल की बाढ़ आ रही है। इसको लेकर विभाग कार्रवाई की याेजना बना रहा है। सख्त कार्रवाई के अभाव में डूब क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद स्विमिंग पूल संचालक धड़ल्ले से संचालन कर रहे हैं।

यह हाल तब है जब पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध रूप से बनाए गए स्विमिंग पूल में एक बच्चे की मौत हो गई थी। खेल विभाग द्वारा बिना एनओसी के स्विमिंग पूल का संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में डूब क्षेत्र में फार्म हाउस व अन्य जगहों पर सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर स्वमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है।
1000 स्विमिंग पूल में से सिर्फ 350 के पास ही एनओसी

जिले में करीब 1000 स्विमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है। इसमें से करीब 350 के पास ही एनओसी है। विभाग की कार्रवाई के बाद से संचालकों ने एनओसी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी काफी संख्या में संचालक नियमानुसार स्विमिंग पूल का संचालन नहीं कर रहे।

जिले में डूब क्षेत्र में चल रहे करीब 50 स्विमिंग पूल

जिले में डूब क्षेत्र में फार्म हाउस व अन्य जगह पर अवैध रूप से करीब 50 स्विमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है। नोएडा सेक्टर 150, ग्रेटर नोएडा में हरनंदी के पास कुलेसरा व अन्य डूब क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्विमिंग पूल संचालक अवैध रूप से संचालन तो कर ही रहे हैं साथ ही सुरक्षा के मानकों का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
स्विमिंग पूल संचालन के यह हैं नियम

खेल विभाग से संचालन के लिए एनओसी लेनी होती है।
आपातकालीन स्थिति के लिए दो लाइफ जैकेट आवश्यक है।
दो ऑक्सीजन सिलेंडर व दो कृत्रिम सांस यंत्र आवश्यक।
फिल्टर प्लांट प्रत्येक चार घंटे में चलाया जाना आवश्यक।
प्रशिक्षित स्विमिंग कोच होना चाहिए।
जीवनरक्षक की तैनाती हो जो साई द्वारा प्रमाणित हो।
इनडोर या आउटडोर पूलों में पर्याप्त रोशनी के इंतजाम।
रजिस्टर में आने वाले हर तैराक का उल्लेख हो।
चेजिंग रूम व पूल की गहराई की मार्किंग आवश्यक।
स्वीमिंग पूल की 12 फीट चौड़ाई, 25 फीट लंबाई और 4 से नौ फीट तक गहराई।
फायर सेफ्टी, वाटर कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, प्राधिकरण से नक्शा व आपदा प्रबंधन प्लान होना चाहिए।
स्ट्रैचर की सुविधा होनी चाहिए।

स्विमिंग पूल में हुए हादसे

सात फरवरी 2025 को डीपीएस ग्रेटर नोएडा के स्विमिंग पूल में निर्माण कार्य के लिए खोदाई करने के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत
पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध रूप से बने स्विमिंग पूल में डूबने से हुई बच्चे की मौत
17 मई 2022 को ग्रेटर नोएडा स्थित वाइएमसीए के स्विमिंग पूल में नहाते वक्त छात्र की मौत

पिछले साल डूब क्षेत्र में चल रहे स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया था। करीब 15 स्विमिंग पूलों को बंद कराया गया था। अन्य को भी नोटिस दिया गया था। जल्द ही फिर डूब क्षेत्रों में चल रहे स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।

अनीता नागर, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें