Delhi: दिल्ली के सफाई अभियान की खुली पोल, लक्ष्मी नगर में ताश खेलते पकड़े गए निगम सफाईकर्मी

Delhi: दिल्ली के सफाई अभियान की खुली पोल, लक्ष्मी नगर में ताश खेलते पकड़े गए निगम सफाईकर्मी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे मेघा सफाई अभियान के तहत जहां एक ओर दिल्ली सरकार और नगर निगम के अधिकारी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ सफाईकर्मी इस अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। राजधानी के लक्ष्मी नगर वार्ड स्थित एक पार्क में निगम के सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ताश खेलते हुए पकड़े गए।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय निगम पार्षद अलका राघव ने जब अचानक पार्क का निरीक्षण किया तो उन्होंने एक सफाई कर्मचारी को ताश खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में कर्मचारी ने सफाई देते हुए कहा कि वह केवल खाना खाने आया था और कुछ समय के लिए मनोरंजन कर रहा था। हालांकि पार्षद अलका राघव इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं और मौके पर सफाई निरीक्षक को बुलाकर संबंधित कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अलका राघव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ सफाईकर्मी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद निगम के आला अधिकारी और पार्षद सफाई व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। बावजूद इसके सफाई कर्मचारी कार्यस्थल पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं, जो इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद अलका राघव की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की निगरानी से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं नगर निगम को भी इस तरह की लापरवाही पर कड़ी नजर रखनी होगी, ताकि ‘स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली’ का सपना हकीकत बन सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img