उत्तर प्रदेश, नोएडा: मादक पदार्थों की तस्करी में महिला समेत चार गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग स्थान से मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार किलो गांजा और 110 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार रात टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों के पास से 110 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। दोनों की पहचान जिला सुल्तानपुर के गांव उगडपुर भटपुरा निवासी ओम प्रकाश अैर जिला सुल्तानपुर के गांव उदयपुर निवासी अंबिका यादव के रूप में हुई।

इसी तरह टीम ने सोमवार रात एफएनजी सर्विस रोड से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसके पास से दो किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जिला औरेया के गांव खोयला निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। वहीं, टीम ने बहलोलपुर अंडरपास से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। उसके पास से एक किलो 394 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान सेक्टर-63 स्थित गांव वाजिदपुर निवासी कल्लो देवी के रूप में हुई। चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह फैक्टरियों में काम करने वाले और राहगीरों को अवैध रूप से गांजा-शराब बेचते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img