उत्तर प्रदेश : हापुड़ के लोगों को समस्या से मिलेगी निजात, विधायक विजयपाल आढ़ती ने 2.28 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Hapur News : हापुड़ विधानसभा से बीजेपी विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार को अपने क्षेत्र में विधायक निधि से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 2.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 31 सीसी और इंटरलाकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने लोगों से इन सुविधाओं का उचित उपयोग करने और क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

यहां-यहां पर होगा निर्माण कार्य

दरअसल, निर्माण कार्यों की सूची में गांव मंसूरपुर में 4.50 लाख, श्यामपुर में 5.50 लाख, चमरी में 20 लाख, बाबूगढ़ में 20 लाख, ततारपुर में 37 लाख, मीरपुर माजरा में 6 लाख, शाहबुद्दीनपुर में 10 लाख, असौड़ा नाला में 10 लाख, मलकपुर में 6 लाख, रघुनाथपुर में 4 लाख, असौड़ा सर्वोदय कॉलोनी में 10 लाख, चचौई में 8 लाख, होशियारपुर गढ़ी में 9 लाख, घुंघराला में 10 लाख, मीरपुर कला में 7 लाख, अयादनगर में 4.50 लाख, लुखराड़ा में 5 लाख, सांवी में 10 लाख, भड़ंगपुर में 7 लाख, भिम्यारी में 8.50 लाख और कांठीखेड़ा में 3 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।

समस्या से मिलेगी निजात

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में भी आसानी होगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, राकेश त्यागी, देवेंद्र सिंह प्रधान रकम सिंह, रणणवीर सिंह, सतवीर सिंह, विजय खरे, रवि कुमार, सतीश त्यागी, प्रसांत सिंह, गुड्डू, सचिन सिरोही, तुषार सिंह आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img