उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, जंगल से भटककर आए एक बारहसिंगा की कुत्तों के हमले से मौत, वन विभाग ने जांच की शुरू

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के होशियारपुर गढ़ी गांव में सोमवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई, जहां जंगल से भटककर आए एक बारहसिंगा पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल बारहसिंगा की हालत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को बारहसिंगा जंगल से भटककर गांव होशियारपुर गढ़ी में पहुंच गया था। गांव में एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल बारहसिंगा को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने बाबूगढ़ पुलिस को दी।

क्या बोले अफसर

सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारहसिंगा के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारहसिंगा की मौत के कारणों की जांच की जा रही है और कुत्ते के हमले की पुष्टि के लिए शव का परीक्षण किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img