उत्तर प्रदेश : हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय ने क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Hapur News : जिले के डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, वहीं डीएम ने बच्चों से मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की। साथ ही उन्हें टॉफी देकर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

ये दिए निर्देश

दरअसल, शुक्रवार को डीएम ने ततारपुर गांव और मोहल्ला गढ़ गेट, इंद्रगढ़ी का दौरा किया। गढ़ गेट क्षेत्र में वर्षों से खुले कच्चे नाले की समस्या को देखते हुए नगर परिषद के ईओ को इसे पक्का बनाने के निर्देश दिए। इससे गंदगी और बीमारियों की रोकथाम होगी। स्थानीय लोगों ने राशन वितरण में सुधार और वृद्धावस्था पेंशन की नियमितता की मांग की। इलाके में फैली गंदगी और स्वच्छता में लापरवाही पर डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण और स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का भी समाधान करेगा।

लोगों से की मुलाकात

निरीक्षण अभियान के दौरान डीएम स्वयं सड़क पर उतरकर जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने सड़कों पर मौजूद भीड़ और खासकर बच्चों के साथ मुलाकात की, जहां उनके प्रति दुलारी देखकर उन्होंने यह संकेत दिया कि प्रशासन अपने सभी नागरिकों के प्रति सजग और संवेदनशील है। डीएम का यह प्रत्यक्ष संवाद न केवल लोगों के हौसले बढ़ाने वाला रहा, बल्कि प्रशासन के समर्पण को भी रेखांकित करता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img