उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महिला के साथ सिरफिरे युवक ने बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के खादर स्थित कच्चे घाट पर एक महिला को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा। कच्चे गंगा घाट संचालक से भी अभद्रता करते हुए सिरफिरे युवक ने घाट को उजाडने की धमकी दी है। घाट संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, खादर क्षेत्र के गांव लठीरा कच्चे घाट की एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रही है। जहां सिरफिरा युवक एक महिला को बाल खींचते हुए जमीन पर गिराकर बेरहमी के साथ लात घूसों से मारपीट करता नजर आ रहा है। इस दौरान महिला के कपड़े अस्त व्यस्त होने के बाद भी आरोपी मारपीट करने से नहीं रुक पाया। महिला की चीख पुकार सुनकर गंगा घाट का संचालन कर रहे पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद मौके पर पहुंच गए। इस बात से आरोपी युवक बुरी तरह भडक़ गया और घाट संचालक के साथ भी गाली गलौज करते हुए गंगा किनारे बने स्नान घाट को आग के हवाले कर उजाड़ डालने की धमकी भी दे डाली। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की पास में ही खड़े किसी युवक ने गुपचुप ढंग में वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्या बोले अफसर

गढ कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि संबंधित वीडियो के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पूरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img