Noida Crime: नोएडा में करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर और ड्राइवर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर और ड्राइवर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी वही लोग हैं, जो पहले पीड़ित परिवार के घर से जुड़े रहे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी लंबे समय तक उस परिवार में घरेलू नौकर के तौर पर काम कर चुका था, जबकि दूसरा उसका साथी पीड़ित का पूर्व ड्राइवर था। दोनों ने मिलकर घर की चाबी चोरी कर ली और वारदात को अंजाम देने के लिए महीनों तक साजिश रची। मौका मिलते ही दोनों ने सुनियोजित ढंग से घर में सेंधमारी कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में कीमती जेवरात और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने घर से निकाले जाने के बाद बदला लेने की नीयत से यह पूरी योजना बनाई थी। उसने चोरी की गई चाबी की मदद से अपने साथी के साथ मिलकर घर की रेकी की और दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने कहीं और भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। नोएडा पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है और आम जनता से अपील की है कि वे घरेलू स्टाफ की

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img