Jevar Airport: जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे चीफ सेक्रेटरी, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

Jevar Airport: जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे चीफ सेक्रेटरी, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने दौरा किया। उन्होंने रनवे, टर्मिनल और कार्गो सेक्शन का करीब दो घंटे तक बारीकी से मुआयना किया। निरीक्षण के बाद चीफ सेक्रेटरी ने साइट पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने साफ निर्देश दिए कि तय तिथि के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में यमुना प्राधिकरण की सीईओ, गौतमबुद्ध नगर के डीएम और एयरपोर्ट निर्माण में जुटी ज्यूरिख कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि काम की रफ्तार बढ़ाई जाए और हर हफ्ते प्रगति रिपोर्ट पेश की जाए।

जेवर एयरपोर्ट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तय समय पर पूरा हो ताकि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जल्द उड़ान भर सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img