उत्तर प्रदेश, नोएडा: औद्योगिक समेत सात भूखंड योजना निकालने की तैयारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण की औद्योगिक समेत सात अलग अलग श्रेणी में भूखंडों की योजना निकालने की तैयारी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 में छह और सेक्टर-28 में पांच भूखंडों की योजना आएगी। सेक्टर-22ए में कॉमर्शियल फुट प्रिंट के सात भूखंड और सेक्टर-22डी में पांच निर्मित दुकानों की योजना शुरू होगी। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग में 17 भूखंडों की योजना की तैयारी चल रही है। इनमें सेक्टर-17ए में पांच, सेक्टर-18 में छह और सेक्टर-22डी में छह भूखंड शामिल होंगे।

मिक्स लैंड यूज के लिए 19 भूखंडों की योजना निकाली जाएगी। ये सभी भूखंड सेक्टर-24 में होंगे। इसके अलावा औद्योगिक के 42 भूखंडों की योजना शुरू की जाएगी। इनमें आठ हजार वर्गमीटर से नीचे के 37 भूखंड और इससे ऊपर के पांच भूखंड रहेंगे। योजनाओं को अनुमति मिल चुकी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में ही इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img