उत्तर प्रदेश, नोएडा: मेडिकल कॉलेज के लिए एनएमसी का दौरा इस माह संभव

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) का दौरा अभी तक नहीं हुआ है। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति मिलेगी। अप्रैल माह में ही दौरा प्रस्तावित था। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज के लिए सभी सुविधाएं होने का दावा किया है। इसके लिए ईएसआईसी प्रबंधन ने एनएमसी और दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय को इससे संबंधित सभी जानकारी दे दी है। ताकि एनएमसी का दौरा जल्द से जल्द हो सके। इसी सत्र से यहां 50 सीट पर एमबीबीएस में दाखिला होना है। मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में एनएमसी के प्रतिनिधियों का दौरा होने की उम्मीद ईएसआईसी प्रबंधन ने जताई है।

ईएसआईसी कॉलेज के लिए डीन, मुख्य चिकित्सास अधिकारी का चयन पहले ही कर लिया गया है। साथ ही कक्षा, हॉस्टल, सहित अन्य सुविधाओं के लिए स्थान का चयन भी किया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img