Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर अंकुर एंक्लेव में फैक्ट्री में आग, ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर अंकुर एंक्लेव में फैक्ट्री में आग, ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र स्थित अंकुर एंक्लेव में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 24 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 8:43 बजे हुई, जब मकान के अंदर अचानक धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारें और दरवाजे के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जांच में यह पता चला कि मकान के मालिक ने दो व्यक्तियों को किराए पर दिया था – भूतल पर एक कबाड़ व्यापारी और पहली मंजिल पर एक व्यक्ति जो कथित तौर पर अवैध रूप से ग्रीन पटाखों का निर्माण कर रहा था। इस घटना में रिजवान नामक एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और क्राइम टीम तथा फोरेंसिक (एफएसएल) की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

>>>>>>>

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img