Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर में चाकू से गोदकर महिला की हत्या, शव जलने की कोशिश

Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर में चाकू से गोदकर महिला की हत्या, शव जलने की कोशिश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कल शाम एक महिला की उसके घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और फिर शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जिसकी दूसरी शादी इसी साल जनवरी में अरुण नामक युवक से हुई थी। प्रियंका अपने पति के साथ पटपड़गंज गांव में किराये के मकान में रहती थी। बुधवार को जब उसका पति अरुण काम पर गया हुआ था, तभी शाम करीब पांच बजे एक पड़ोसी ने पुलिस को घर से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया और कमरे में प्रियंका का जला हुआ शव बरामद किया।

शव पर चाकू के कई निशान थे और घर में सामान बिखरा हुआ था, जिससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। प्रियंका के परिवार ने उसके पूर्व पति संदीप पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदीप की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img