Delhi Yamuna Vihar Robbery Case: यमुना विहार में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi Yamuna Vihar Robbery Case: यमुना विहार में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े हथियार के बल पर लोगों को लूटना आम बात बन चुकी है। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गन पॉइंट पर लूट लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, वहां से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं दिखाई। घटना का पूरा घटनाक्रम पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक, जो संभवतः कुछ सामान खरीदकर अपनी स्कूटी की ओर लौट रहा था, उसी दौरान दो बदमाश सफेद बाइक पर वहां पहुंचे। उनमें से एक ने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। बाइक से उतरते ही एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली और युवक को डराते हुए उसके गले की चेन छीनने की कोशिश की। हल्की झड़प के बाद युवक ने विरोध नहीं किया और बदमाश कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त बेहद कमजोर है, जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने लूटपाट की FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दिल्ली वाकई ‘क्राइम कैपिटल’ बनती जा रही है?

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img