उत्तर प्रदेश, नोएडा: विश्व हंसी दिवस पर हंसी के माध्यम से विश्व शांति

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने 19 अप्रैल को सेक्टर 21, नोएडा स्थित जेवीसीसी लॉन्स में विश्व हंसी दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न लाफ्टर एंबेसडर्स और लाफ्टर क्लब के सदस्यों के अलावा, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टर और देखभाल करने वाले, वंचित स्कूलों के बच्चे, रॉबिन हुड आर्मी और गूंज संस्था के सदस्य भी इस आयोजन का हिस्सा बने। JLC के सदस्यों के व्यक्तिगत मेहमानों ने भी भाग लिया ताकि वे स्वयं हास्य योग के स्वास्थ्य लाभों का अनुभव कर सकें।
हास्य योग सत्र का संचालन किया गया

इस अवसर के मुख्य अतिथि मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के सर्जिकल आन्कोलॉजिस्ट डॉ. आर.के. सग्गू थे। एक घंटे के कार्यक्रम की शुरुआत हरीश मेहता द्वारा प्रस्तुत एक कविता से हुई, जिसके बाद Comodor अशोक साहनी (सेवानिवृत्त) द्वारा हास्य योग सत्र का संचालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में ग्रेडिएंट लाफ्टर (सत्र की सबसे लंबी हंसी), सभी लाफ्टर एंबेसडर्स की स्टेज पर उपस्थिति के साथ, बॉलीवुड लाफ्टर योग डांस, ग्रैटिट्यूड सॉन्ग पर डांस और JLC सदस्यों की टीम द्वारा प्रस्तुत डांस मेडली शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने विश्व हास्य दिवस 2025 के ब्रोशर का विमोचन किया, जिसमें क्लब की गतिविधियों और सदस्यों के अनुभवों को साझा किया गया। बाद में, यह ब्रोशर सभी को वितरित किया गया। मैक्स हॉस्पिटल ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की और वाइज फिन सर्व, एक वित्तीय निवेश सेवा, ने विभिन्न निवेश विकल्पों पर नि:शुल्क सलाह दी।
जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के सदस्यों ने सौ से अधिक नए प्रतिभागियों को हास्य योग से जोड़ा, जिससे वे अपने उद्देश्य ह्लहंसी के माध्यम से विश्व शांतिह्व की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ पाए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img