Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पोषण शपथ दीवार पर डीएम ने किया हस्ताक्षर, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पोषण शपथ दीवार पर डीएम ने किया हस्ताक्षर, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए जन सामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। मां और बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद गौतमबुद्व नगर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए जन सामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज (शनिवार) जेवर तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा ष्पोषण शपथ दीवार पर हस्ताक्षर कर पोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जन सामान्य को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।दादरी तहसील में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्टॉल लगाया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे एवं उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा ने तहसील एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारियों के साथ पोषण शपथ दीवार पर हस्ताक्षर किए। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा दादरी में पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि रैली के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण के महत्व, संतुलित आहार, स्तनपान, एनीमिया मुक्त भारत और बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल से संबंधित नारों और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया। रैली विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मां और बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरूक करते हुए गांव व शहरों में स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें