उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की चेन स्नेचर से मुठभेड़

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर-15ए के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। सेक्टर-16 की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। इसे रूकने का इशारा करने पर व्यक्ति अपनी बाइक को वापस पीछे मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम द्वारा करीब 600 मीटर तक पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। जिस पर उसके द्वारा भागने के प्रयास किया।

पुलिस ने वॉर्निंग दी कि अपने आप को सरेंडर कर दो। इतना सुनते ही बदमाश ने पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायर किया। बदमाश के पैर में गोली लगी। वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान मनीष कुमार निवासी जिला बक्सर, बिहार वर्तमान पता नया बास सेक्टर-16 हुई। इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, चोरी/लूट के 02 मोबाइल फोन, लूटे गए मोबाइल फोन को बेचने से 1500 रुपए और चोरी की बाइक बरामद की गई। इस बाइक के संबंध में थाना शकरपुर ईस्ट दिल्ली में मुकदमा है। बरामद रुपए छीने गए फोन को बेचने से प्राप्त है, इसके संबंध में थाना फेस-1 नोएडा में मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके डेटा को अन्य राज्यों और जनपदों को भेजा गया है। वहां से इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img