उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रैक्टर से रास्ता न देने पर हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक सप्ताह पहले हुए हमले का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने गुरुवार रात को नकुल को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना 7 अप्रैल की है। रामपुर खादर गांव में अनिल ट्रैक्टर चला रहा था। नकुल और उसके साथी ने रास्ता न देने पर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा।पीड़ित के चचेरे भाई योगेंद्र ने 10 अप्रैल को नकुल और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में यह हमला किया गया। एम्स में भर्ती अनिल की हालत अभी भी गंभीर है।दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img