Delhi: जगतपुरी में तेज रफ्तार नशे में धुत कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Delhi: जगतपुरी में तेज रफ्तार नशे में धुत कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लाल बत्ती के पास उस वक्त हुई जब महिला सड़क पार कर रही थी और कार सवार युवक शराब के नशे में बेकाबू रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। कार के अंदर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

मृतक महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है, जो नजदीकी हेडगवार अस्पताल में कर्मचारी थीं। कुछ दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था और वह अपने इलाज के सिलसिले में परिजनों के साथ अस्पताल जा रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें कुचल दिया। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवार युवक और उसके साथ मौजूद युवती को पकड़ा, दोनों नशे की हालत में पाए गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है और उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिसमें से कई शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका मकसद क्या था। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img