उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी सौंपा ज्ञापन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। किसान एकता महासंघ कार्यकर्ताओं ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि दनकौर अनाज मंडी में हाई मास्क लाइट लगवाने के लिए 30 जुलाई 2024 संगठन द्वारा मांग की गई थी जिसकी स्वीकृति हो चुकी है। लेकिन प्राधिकरण ने 9 महीने बीतने के बाद भी लाइट लगवाने की प्रकिया शुरू नहीं की गई। किसानों ने जल्द से जल्द दनकौर अनाज मंडी में हाई मास्क लाइट लगवाने के लिए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। क्योंकि इस समय मंडी में किसान अपनी अनाज की फसल को बेचने के लिए मंडी में आना शुरू हो गया है। अंधेरा होने के कारण किसानों को जहरीले जीवो के काटने का खतरा बना रहता है।किसान की फसल तुलाई में एक-एक सप्ताह का समय लग जाता है।इस मांग को लेकर यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह द्वारा जल्द से जल्द मंडी परिसर में हाई मास्क लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश कसाना,अमित नागर,राकेश चौधरी, अरविंद सेक्रेटरी,सोनू कसाना,सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img