उत्तर प्रदेश, नोएडा: उन्नति ग्रुप के प्रमोटर अनिल मिठास गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्नति फारच्यून होल्डिंग बिल्डर के निदेशक अनिल मिठास को गुरुवार को किया। ईडी की टीम ने दिल्ली, नोएडा व मेरठ में कंपनी के एक दर्जन से अधिक कार्यालयों व अनिल के घर पर छापा मारा। इस छापे में कई कागजी और डिजिटल दस्तावेज संदिग्ध मिले जिन्हें ईडी ने जब्त किया है। अनिल मिठास से कई बार पूछताछ की गई थी। लेकिन वह कई तथ्यों का सही जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी की गई।

उन्नति ग्रुप के द्वारा नोएडा में करीब 2200 फ्लैट बनाने की योजना थी, लेकिन निवेशकों से करीब 500 करोड़ रुपए जुटाने के बाद उसमें से करीब 200 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। उनके ऊपर निवेशकों ने 2019 में थाना फेज-3 अनिल मिठास और मधु मिठास पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद कई मुकदमे दर्ज हुए। इन मुकदमों के आधार पर ईडी ने भी निदेशकों के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पैसा किया गया डायवर्ट
जांच में सामने आया था कि इस समूह ने कई निवेशकों से फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए जमा करा लिए थे। कुछ निवेशकों को फ्लैट पर कब्जा दिया लेकिन बाद में इस फ्लैट को दूसरों को ज्यादा दाम पर बेच दिया गया। या फिर बायर्स का पैसा डायवर्ट कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से समूह के कर्मचारियों में हडकंप मच गया था। नोएडा में तो कर्मचारियों को तुरंत बुलाकर कार्यालय खुलवाए गए। वहां सुबह से चली छापेमारी में कई दस्तावेज बरामद हुए। इनकी जांच की जा रही है।

कौन है अनिल मिठास
अनिल मिठास, दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट कारोबारी है। वह उन्नति फॉरच्यून ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है, जो नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक मल्टी-सेक्टोरल कंपनी है। यह समूह रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img