Delhi Crime: दिल्ली के आजादपुर गांव में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली के आजादपुर गांव में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजादपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पर चार से पांच नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश लड़कों का एक समूह युवक पर चाकू से वार कर रहा है। घायल युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आशीष अपने भाइयों के साथ आजादपुर में रहता है और स्टील प्लांट में काम करता है। उसके भाई राज ने बताया कि उनका छोटा भाई पपीते बेचने का काम करता है, जबकि आशीष खुद मेहनत-मजदूरी करता है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की वारदात पर चिंता जता रहे हैं।

>>>>>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img