उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किशोर को दबंगो ने बेल्ट से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें कुछ दबंग एक किशोर को पीटते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक जिम के पास का बताया जा रहा है, जिसमें 4-5 युवकों ने एक किशोर को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पीड़ित को बेल्ट से मारा और लात-घूंसे भी बरसाए। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ये घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित किशोर से अपने पैर भी पकड़वा रहे हैं। किशोर उनसे माफी मांगता रहा और पिटाई न करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। अब ये वीडियो जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या बोले अफसर

सदर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस पीड़ित किशोर का पता लगाने में भी जुटी है ताकि उसकी स्थिति की जानकारी ली जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img