Greater Noida: अवैध खनन रोकने पहुंची प्राधिकरण टीम पर माफियाओं का जानलेवा हमला, जेसीबी से कार पलटी, दो आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: अवैध खनन रोकने पहुंची प्राधिकरण टीम पर माफियाओं का जानलेवा हमला, जेसीबी से कार पलटी, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में बीती देर रात अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे माफियाओं ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राधिकरण की निगरानी टीम जब मौके पर पहुंची और अवैध खनन रोकने का प्रयास किया, तो माफियाओं ने जेसीबी मशीन से टीम की कार को पलट दिया और गाली-गलौच करते हुए हमला बोल दिया। घटना धनौरी गांव के पास सेक्टर-27 की है, जहां प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर खनन माफिया जेसीबी और डंपरों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी की चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध गतिविधि को रोकने का प्रयास किया, तो माफियाओं ने उग्र होकर टीम पर हमला कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने किसी तरह जान बचाई।

इस हमले का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से जेसीबी और डंपर लेकर फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—रविंद्र पुत्र सुरेंद्र और निक्की पुत्र हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। एक जेसीबी और एक डंपर भी कब्जे में ले लिया गया है। थाना दनकौर में धारा 303(2), 191(2), 191(3), 190, 109, 352, 324(4) बीएनएस और 21 खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि खनन माफियाओं पर नजर रखने के लिए रिटायर्ड फौजियों को तैनात किया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

>>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img