Faridabad Crime: फ़रीदाबाद में लाखों की चोरी, घर के ताले टूटे, भतीजे पर जताया जा रहा शक

Faridabad Crime: फ़रीदाबाद में लाखों की चोरी, घर के ताले टूटे, भतीजे पर जताया जा रहा शक

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद के संजय कॉलोनी स्थित गली नंबर 40 में एक मकान में लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस वारदात के पीछे अपने ही रिश्तेदार, भतीजे पर शक जताया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब घर के सदस्य दो दिनों के लिए बाहर गए हुए थे।

पीड़ित प्रकाश भाटी ने बताया कि वे कुछ दिनों से बाहर थे और उनके मकान में रहने वाले किरायेदारों ने उन्हें सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। जब वह लौटे और घर का मुआयना किया तो उन्हें पता चला कि घर से चार से पांच तोला सोना और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी हो चुके हैं। इस सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया।

किरायेदारों के अनुसार, घटना के दिन पीड़ित का भतीजा अपने कुछ दोस्तों के साथ मकान में आया था। इसके बाद जब परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो वह गायब पाया गया, जिससे परिवार का शक और गहरा गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई।

फ़िलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि सटीक जानकारी मिल सके। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है और सभी को आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है।

>>>>>>>>>
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img