उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इमरजेंसी रोड का निर्माण प्रगति पर, डीएम ने किया निरीक्षण

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की जा रही 8 किलोमीटर लंबी 30 मीटर चौड़ी इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का मंगलवार को डीएम मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई द्वारा रोड निर्माण को लेकर अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाते हुए तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बन रहें इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह द्वारा कार्य कि वर्तमान तक की प्रगति से डीएम को अवगत कराया गया।इस दौरान डीएम ने एयरपोर्ट के लिए इमरजेंसी रोड निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसके किसी भी कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को समय में पूर्ण किया जा सके। डीएम के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img