उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना कासना पुलिस ने मंगलवार को गत्ते के व्यापारियों से तमंचा दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह गत्ते का व्यापार करने वाले बाहरी राज्यों के कबाड़ियों से एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से रंगदारी वसूलता था। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि 13 अप्रैल को एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग गत्ता ले जाने पर जबरन पैसा मांगते हैं और न देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हैं। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ (21 वर्ष), ऋषभ भाटी (19 वर्ष) और सलमान (21 वर्ष) को आम्रपाली कंपनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी से रंगदारी गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है।

धर्मकांटों पर रखते थे नजर
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के धर्मकांटों पर नजर रखता था और जैसे ही कोई कबाड़ी गत्ता तुलवाने आता, तो यह गिरोह मौके पर पहुंचकर उससे प्रति किलो एक रुपये की रंगदारी वसूलता था। प्रतिदिन इस क्षेत्र से 15-20 गत्ते की गाड़ियां निकलती थीं, जिनमें लगभग 6-7 टन माल होता था। इस हिसाब से यह गैंग रोजाना 60-70 हजार रुपये की अवैध कमाई करता था।

ऐसे धमकाते थे व्यापारियों को
कबाड़ी अक्सर हापुड़, बुलंदशहर और असम जैसे बाहरी जिलों से आते हैं। इसलिए शिकायत करने से बचते हैं, जिसका फायदा उठाकर गिरोह लगातार उन्हें धमकाकर वसूली करता था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपी दीपक, कपिल, प्रिंस, सागर, अरविंद, आकिब व अज्ञात साथियों की तलाश में जुटी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img