Greater Noida Crime: सूरजपुर में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल, एक फरार, लूट के मोबाइल और तमंचे बरामद

Greater Noida Crime: सूरजपुर में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल, एक फरार, लूट के मोबाइल और तमंचे बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है और तीसरे फरार आरोपी की तलाश के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, छह चोरी और लूट के मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार ये बदमाश नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे। पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता भी कबूल की है। घटना के बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर दिया है और फरार बदमाश की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

>>>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img