Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Fire: गाजीपुर पावर प्लांट में लगी भीषण आग, सभी 55 कर्मचारी सुरक्षित

Delhi Fire: गाजीपुर पावर प्लांट में लगी भीषण आग, सभी 55 कर्मचारी सुरक्षित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में स्थित एक पावर एनर्जी प्लांट में आज अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि ड्यूटी पर मौजूद सभी 55 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारी फिरोज खान ने जानकारी दी कि आग पावर प्लांट के बॉयलर सेक्शन में लगी थी। गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग किस कारण से लगी, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग बुझाने के बाद कूलिंग का कार्य जारी है और पुलिस तथा संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

>>>>>>>>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें