Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: केंद्रीय रेंज क्राइम ब्रांच ने दूरसंचार टावरों से हाई-टेक आरआरयू चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़

Delhi Crime: केंद्रीय रेंज क्राइम ब्रांच ने दूरसंचार टावरों से हाई-टेक आरआरयू चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की केंद्रीय रेंज ने देशभर के मोबाइल टावरों से चोरी होने वाले रिमोट रेडियो यूनिट्स (आरआरयू) की अंतरराज्यीय तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक प्रमुख रिसीवर भी शामिल है। गिरोह से करीब ₹48 लाख मूल्य के 12 आरआरयू, एक मारुति टूर एस टैक्सी, विशेष सॉफ्टवेयर व उपकरण, और टेलीकॉम स्क्रैप बरामद हुआ है।

आरआरयू — जिसे रिमोट रेडियो हेड (RRH) भी कहा जाता है — मोबाइल टावरों के लिए एक अहम ट्रांससीवर यूनिट है जो कॉलिंग और डेटा सेवाओं को संचालित करने में मदद करता है। इसकी चोरी से न सिर्फ टेलीकॉम कंपनियों को करोड़ों का नुकसान होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे 112, 102 भी बाधित हो सकती हैं। इस गिरोह का खुलासा एसीपी पंकज अरोड़ा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुनील कालखंडे और एसआई सुब्रत चंद, बीरपाल, एचसी विजय, एचसी परवीन, समंदर, जय सिंह, रौशन और महिला कांस्टेबल वरसा की टीम ने किया। टीम ने सीलमपुर, वेलकम और गोण्डा जैसे भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में लगातार एक सप्ताह तक निगरानी रखी और 16 अलग-अलग छापेमारी की।

>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें