Greater Noida: तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम ठेले को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Greater Noida: तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम ठेले को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित रियान गोलचक्कर के पास बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े आइसक्रीम ठेले में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज गति में थी कि वह सीधे ठेले में जा घुसी, जिससे ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक युवक ठेले पर ही बैठा हुआ था, जबकि घायल युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण अचानक छूट गया जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img