Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Haridwar: हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू, एक की मौत, एक घायल

Haridwar: हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार में कल रात एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिद्वार के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) बीरबल सिंह ने जानकारी दी कि आग पर काबू पाने के लिए करीब आठ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया, “रात लगभग 10 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। सुबह 6 बजे तक आग बुझाने का काम चला। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च अभियान अब भी जारी है।”

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की वजह का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि केमिकल रिएक्शन या शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन मौजूद थे, जिस कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और फैक्ट्री परिसर की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई अन्य व्यक्ति वहां फंसा न हो। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्री प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

इस हादसे ने सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और कर्मचारियों ने प्रशासन से ऐसी फैक्ट्रियों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें