Noida: नोएडा में अनाधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 1 महीने चलेगा विशेष अभियान

Noida: नोएडा में अनाधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 1 महीने चलेगा विशेष अभियान

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा में अनाधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पूरे प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नोएडा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अब तक 26 अपंजीकृत ई-रिक्शा समेत कुल 49 ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की है। इन वाहनों पर कुल 3.25 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया है। विशेष रूप से बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में कई आपराधिक घटनाओं में अनधिकृत और अपंजीकृत वाहनों की भूमिका सामने आई है। इसी के चलते यह अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

डॉ. पांडे ने यह भी बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता या अभिभावक पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, उसका ड्राइविंग लाइसेंस अब 18 वर्ष की बजाय 25 वर्ष की आयु में ही बन सकेगा। इसके अलावा, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर ₹5,000 और बिना बीमा वाहन चलाने पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन का यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तेज़ होगा, और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें ताकि सड़कों को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके।

…………..

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img