Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

तकनीकी शिक्षा में प्रतिष्ठित शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना आरम्भ

राज्य पुरस्कार योजना
तकनीकी शिक्षा में प्रतिष्ठित शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना आरम्भ

तकनीकी शिक्षा में प्रतिष्ठित शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना आरम्भ

शिक्षक दिवस पर 6 श्रेणियों में प्रतिवर्ष 10 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

शिमला 04 अप्रैल, 2025

राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग में विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य पुरस्कार योजना आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर यह योजना तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान, विशिष्ट सेवाओं, नवाचार और कार्य समर्पण को सराहते हुए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आरभ्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 6 श्रेणियों में कुल 10 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, रिसर्च एक्सीलेंस एंड इनोवेशन अवार्ड (डिग्री लेवल) और इंडस्ट्री कोलैबोरेशन अवार्ड (पॉलिटेक्निक्स एंड आईटीआई) के लिए दो-दो पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (पॉलिटेक्निक्स, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज लेवल) के लिए एक-एक पुरस्कार शामिल है।

यह पुरस्कार हर वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा प्रदान किए जाएंगे और सम्मान के रूप में मेडल, हिमाचली टोपी, स्कार्फ, शॉल, किताबे, स्मृति चिन्ह तथा मान्यता और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उल्लेखनीय कार्यों तथा नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है और यह पहल युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में तकनीकी शिक्षकों के योगदान को दर्शाती है। इस योजना के माध्यम से उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, संस्थान विकास, मेंटरशिप, सामाजिक आउटरीच, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में योगदान से छात्रों के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिक्षकों का चयन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया जाएगा, जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य, नवाचार शिक्षण पद्धतियां, पाठ्यक्रम विकास, विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट, मार्गदर्शन, शोध प्रकाशन, पेटेंट, औद्योगिक सहयोग और सॉफ्टवेयर या उपकरण का निर्माण शामिल है। पुरस्कार के लिए पात्रता शैक्षणिक नवाचार, औद्योगिक सहयोग, पेटेंट फाइयलिंग या छात्र प्लेसमेंट में से किसी एक क्षेत्र में भी विशेष योगदान अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया में बहुस्तरीय मूल्यांकन होंगे। पहले चरण में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नामित विशेषज्ञ समिति संस्थानों से प्राप्त नामांकनों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त तकनीकी शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति उपयुक्त उम्मीदवारों की सिरफारिश करेगी। अंत में सचिव (तकनीकी शिक्षा) की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय चयन समिति श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का अन्तिम चयन करेगी।

यह पुरस्कार किसी भी शिक्षक को उनके पूरे सेवाकाल के दौरान केवल एक बार ही दिया जाएगा। सेवानिवृत शिक्षक और वे सभी शिक्षक जिन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। केवल वे शिक्षक जो पुरस्कार वर्ष की 30 अपै्रल तक सेवारत होंगे वही इस पुरस्कार के लिए पात्र माने जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए अलग-अलग मूल्यांकन मानदंड लागू होंगे।

वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा पांच इंजीनियरिंग कॉलेज, पांच फार्मेसी कॉलेज, 17 पॉलेटैक्निक और 153 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 180 निजी संस्थान भी राज्य में तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें