उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत

Hapur News : (शाहरुख़ खान) गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर न्यामतपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। मंगलवार सुबह किसान के झोंपड़ीनुमा मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हादसे में मकान में बंधी 15 बकरियों जलकर की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब विजेंद्र सिंह और उनका परिवार खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग में लगभग कई क्विंटल गेहूं जल गया। इसके अलावा सिलाई मशीन, आभूषण, नकदी और कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार के पास खाने के लिए राशन तक नहीं बचा है, उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है।

क्या बोले अफसर

गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने कि सूचना मिली थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। बताया गया कि इस हादसे में 15 बकरियों कि मौत हो गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img