उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ एक्शन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग सड़क पर उतरा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) मानकों के विरुद्ध चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के मुश्किलभरे दिन आज से शुरू हो गए है। इसके लिए 1 से 30 अप्रैल 2025 तक अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। कमाई के लिए नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर चलवाकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का एक्शन शुरू हो गया है। जिनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सड़क हादसों को लेकर सरकार बहुत चितित है, जिसके लिए यह कदम उठाए गए हैं। किसी भी वाहन का स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जितने भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक हैं, उनके वेरिफिकेशन के बाद रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। देखा जाता है कुछ ऑटो को किराये पर लेकर चलाया जाता है, इस बारे में ऑटो मालिक को चालक की पूरी डिटेल के साथ जानकारी पुलिस को देनी होगी, ऐसा नही करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

क्या बोले अफसर

एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिन ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर के कागजात पुरे नहीं है, उनके को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। आज मांगवार को यातायात प्रभारी छविराम के साथ मिलकर अभियान चलाया गया है। जिनके कागजात, फिटनेस, प्रदूषण, इंश्योरेंस नहीं था। ऐसे 35 ई-रिक्शा व 22 ऑटो को सीज कर 20 अन्य वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img