उत्तर प्रदेश, नोएडा: गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गांजे की आपूर्ति करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास से सेक्टर-17 के जेजे कॉलोनी निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया गया। वह गांजे की तस्करी करने जा रहा था। अंकुश के पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थाने में छह केस एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में दर्ज हैं। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरनगर का रहने वाला अंकुश 2015 से गांजे की तस्करी कर रहा है। इसके अलावा पुलिस टीम ने हरौला निवासी राजा को भी सेक्टर-29 के गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से दबोचा। उसके पास से एक किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 30 वर्षीय राजा का पुलिस आपराधिक इतिहास पता कर रही है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे दिल्ली से गांजा लाते हैं और शहर के अलग-अलग हिस्से में आपूर्ति कर तीन गुना मुनाफा कमाते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img