उत्तर प्रदेश, नोएडा: मानसिक रूप से विक्षिप्त दो नाबालिग लापता

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से दो मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया। 15 मार्च को ग्राम पतवाड़ी के 17 और 14 वर्षीय दो बच्चे बिना बताए घर से चले गए।

परिजनों की सूचना पर बिसरख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने टीम बनाकर बच्चों की तलाश शुरू की। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जानकारियां जुटाई गईं।

पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई और 16 मार्च को दोनों बच्चे गाजियाबाद से बरामद कर लिए गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे रास्ता भटककर गाजियाबाद पहुंच गए थे। पुलिस ने बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार के लोगों ने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए बिसरख पुलिस का आभार जताया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img