नई दिल्ली: समुद्री सहयोग में मजबूती लाने के लिए सेशेल्स पहुंचा ‘सक्षम’

नई दिल्ली, 12 मार्च : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अपतटीय गश्ती पोत सक्षम ने बुधवार को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में बंदरगाह पर दस्तक दी। इस तीन दिवसीय यात्रा का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ावा देना है।

पोत के चालक दल के सदस्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से उच्च स्तरीय मुलाकात, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और अपने समकक्षों के साथ खेल प्रतिस्पर्धा समेत कई तरह की बातचीत करेंगे। इन मुलाकातों से अंतर-संचालन क्षमता बढ़ेगी, आपसी सीख-समझ को बढ़ावा मिलेगा और भारत व सेशेल्स के बीच समुद्री संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही दोनों बलों के बीच सौहार्द और ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

पोत पर सवार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट वॉकथॉन और समुद्र तट सफाई गतिविधि में भाग लेंगे, जो पर्यावरणीय स्थिरता और समुद्री संरक्षण के उद्देश्य से सरकार के ‘पुनीत सागर अभियान’ अभियान में योगदान देगा। पोत पर असम राइफल्स के 10 कर्मी भी मौजूद हैं जो अंतर-एजेंसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। इसके बाद आईसीजीएस सक्षम अपनी विदेशी तैनाती योजना के हिस्से के रूप में मेडागास्कर जाएगा, जहां वह कूटनीतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाएगा और हिंद महासागर क्षेत्र में तटरक्षक-से-तटरक्षक सहयोग को बढ़ाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img