नई दिल्ली: एम्स में भर्ती उपराष्ट्रपति को मिली छुट्टी

नई दिल्ली, 12 मार्च: हृदय संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

एम्स प्रवक्ता डॉ रीमा दादा की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक उपराष्ट्रपति को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण बीते 9 मार्च को एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। इस दौरान एम्स के डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया और आवश्यक देखभाल प्रदान की। उपराष्ट्रपति की हालत में संतोषजनक सुधार आने के बाद उन्हें 12 मार्च को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img