उत्तर प्रदेश,नोएडा: एयरपोर्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश,नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण में अधिग्रहित की जाने वाली 14 गांव की भूमि पर यीडा की अनुमति के बिना हो रहे अंधाधुंध अवैध निर्माण को रोकने के लिए तहसील प्रशासन और पुलिस की टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं। उपजिलाधिकारी जेवर ने इन 14 ग्रामों में भवन निर्माण की सामग्री आपूर्ति पर सात मार्च को प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद आपूर्ति करने वाले वाहनों और फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। रविवार को पुलिस व प्रशासन की टीमों ने इन गांव में निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

तहसीलदार तनुजा निगम और उनकी टीम जेवर खुर्जा रोड व तहसीलदार प्रतीक सिंह जेवर एयरपोर्ट रोड पर पुलिस के साथ पहुंचे और निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले 15 ट्रैक्टरों पकड़ते हुए सबोंता अडंरपास पर लाकर खड़ा करा दिया।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 14 गांव में भवन निर्माण के कार्य करने वाले ठेकेदारों और मौके पर काम करते हुए मिलने वाली लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजा राशि में बढ़ोतरी को रोका जा सके।साथ ही राज्य सरकार को होने वाली वित्तीय क्षति से बचाया जा सकेगा। 14 गांव की भूमि पर बड़े स्तर पर निर्माण करने वाले लोगों की आय के स्रोतों जांच भी कराई जाएगी। भूमाफियाओं की संलिप्तता मिलने पर भू माफिया घोषित करने एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img