Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश,नोएडा: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़

उत्तर प्रदेश,नोएडा: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़
घटना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी गोल चक्कर पर हुई। पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी यामाहा आर-15 बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए। रोकने पर बदमाश ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश,नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

घटना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी गोल चक्कर पर हुई। पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी यामाहा आर-15 बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए। रोकने पर बदमाश ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।घायल बदमाशों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के विक्रम और मोनू के रूप में हुई है। तीसरा बदमाश विशाल उर्फ लंगड़ा भी भरतपुर का ही रहने वाला है। बदमाशों से एक लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक तमंचा .315 बोर और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। डीसीपी शक्ति अवस्थी के अनुसार, ये शातिर चोर हैं। इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और एक चोरी की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। इन बदमाशों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें