Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के एनटीपीसी प्रांगण में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायकों के सम्मान के बिना वर्तमान पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नायक महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, जबकि अकबर और औरंगजेब नायक नहीं हो सकते।

योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

एनटीपीसी प्रांगण में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से किया जा रहा था, जिसका आज साकार रूप देखने को मिला। साठा चौरासी क्षेत्र के लोगों ने इस मूर्ति अनावरण पर हर्ष व्यक्त किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। इस आयोजन से राजपूत समाज सहित स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।

दादरी के एनटीपीसी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र राजपूत बाहुल्य है और यहां की कई विधानसभा सीटें भी राजपूत प्रभाव वाली हैं। इस प्रतिमा अनावरण के साथ ही स्थानीय लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img