Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस शाहदरा जिले ने सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में शाहदरा जिले में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों की छह टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने नॉकआउट सिस्टम के तहत छह ओवरों के मैच खेले।

फाइनल मुकाबला शाहदरा और डीसीपी-2 की टीम के बीच खेला गया, जिसमें शाहदरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस अवसर पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-I रविंद्र सिंह यादव और शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम भी मौजूद रहे।

स्पेशल सीपी रविंद्र सिंह यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने शाहदरा जिले के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार दिल्ली पुलिस की ओर से इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके और यह संदेश दिया जा सके कि वे किसी से कम नहीं हैं।

इस मौके पर उन्होंने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, खासतौर से युवाओं को महिलाओं के अधिकारों की इज्जत करनी चाहिए। इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया बल्कि महिलाओं की क्षमता और आत्मविश्वास को भी दर्शाया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें