Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, डीआरएम और स्टेशन डायरेक्टर्स बदले

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, डीआरएम और स्टेशन डायरेक्टर्स बदले

रिपोर्ट: रवि डालमिया

रेलवे मंत्रालय ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। हादसे के बाद दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पुष्पेश आर. त्रिपाठी को दिल्ली मंडल का नया डीआरएम बनाया गया है।

इसके अलावा, रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर महेश यादव को भी हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर (चार्ज) लक्ष्मीकांत को स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन का तबादला कर उनकी जगह निशांत नारायण को यह जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन की कड़ी आलोचना हुई थी। आरोप लगे थे कि स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे और राहत एवं बचाव कार्यों में भी लापरवाही बरती गई थी। रेलवे मंत्रालय ने इस हादसे के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए यह तबादले किए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img