उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: विकसित भारत की दिशा तय करेगा बजटः नरेंद्र कश्यप

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। केंद्र सरकार के बजट 2025-26 को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। बुधवार को राकेश मार्ग स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान और मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी हुई, जिसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करने वाला है। हमें इस बजट की खास-खास बातें आम जन तक पहुंचानी हैं। संगोष्ठियों में दोनों जगह भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आमजन भी शामि हुए। राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में हर नागरिक का ध्यान रखा है। विकसित भारत 2047 का रोडमैप बनाया गया है। देश का बजट बुनियादी और आर्थिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला है। महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि बिना गारंटी वाले ऋण की सीमा 20 लाख कर दी, जिससे छोटे कारोबारी, महिलाओं, दलित, पिछड़ों और वंचितों को काफी लाभ होगा। महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बजट है। 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट देकर मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा पहुंचाया गया है। कार्यक्रम संयोजक सुशील गौतम रहे और संचालन रनीता सिंह ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अमरदत्त शर्मा, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी व सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img