Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग दुर्घटना, आठ मजदूर फंसे

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग दुर्घटना, आठ मजदूर फंसे

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में डोमलपेंटा के पास आज श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग की छत का तीन मीटर हिस्सा गिर गया, जिससे आठ मजदूर फंस गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुरंग की बाईं ओर हुआ, जहां चार दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सुबह 8:30 बजे के करीब जब पहली पाली में करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक छत ढह गई।

हादसे के दौरान 42 मजदूर किसी तरह बचकर बाहर निकलने में सफल रहे। सिंचाई विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। राहत कार्य जारी है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img